मनीमाजरा। पीओ एवं सम्मन सेल की टीम ने स्नैचिंग, चोरी व झगड़े के केस में कुल पांच भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की सुपरविजन में पीओ सेल के इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा द्वारा बनाई गई टीमों ने की है।
पहला मामला: पीओ सेल की टीम ने पंचकूला की राजीव कॉलोनी निवासी गजेंद्र (37) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में जुलाई-2015 व अगस्त 2020 को चोरी व लूटपाट के तीन मामले दर्ज हुए थे। आरोपी ने सेक्टर-17 में सब्जियां बेचने वाले संजीव कुमार पर चाकू की नोक पर उससे एक हजार रुपए छीने थे। जमानत मिलने के बाद से आरोपी फरार था, जिसके चलते पीओ सेल ने उसके बारे में अहम जानकारियां जुटाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा मामला : स्नैचिंग के केस 30 अगस्त को कोर्ट से भगौड़ा करार आरोपी की पीओ सेल ने गिरफ्तार किया। उसकी पहचान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी बबलू को गिरफ्तार किया। उस पर सेक्टर-39 थाने में जून -2019 को स्नैचिंग का केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ सेक्टर-25/38 लाइट प्वांइट पर धनास निवासी गगन का मोबाइल छीना था। जमानत मिलने के बाद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिसके चलते कोर्ट ने उसे भगौड़ा करार दे दिया।
तीसरा मामला : डड्डू माजरा कॉलोनी निवासी कृष्ण को पीओ सेल ने मलोया थाने में 7 मई-2019 को झगड़े व जान से मारने की धमकियां देने के केस में गिरफ्तार किया। आरोपी किसी अन्य अपराधिक केस में अंबाला जेल में बंद था। पीओ सेल ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसकी मलोया थाने में दर्ज केस में गिरफ्तारी डाली।
चौथा और पांचवां मामला: मोहाली के बलौंगी निवासी शंकर थापा (32) को पीओ सेल ने सेक्टर-39 थाने में 2011 में चोरी के मामला में गिरफ्तार किया। आरोपी जमानत के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। कोर्ट ने उसे दिसंबर-2019 को भगौड़ा करार दे दिया था। इसके अलावा कंडीशनल वारंट केस में पीओ सेल ने मुस्तफाबाद, यमुनानगर निवासी हरविंदर वर्मा को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया।