फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में डेपुटेशन पर बुलाए जाने वाले शिक्षकों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में सेवाएं देने के लिए पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों से डेपुटेशन पर शिक्षक आते हैं। डेपुटेशन पर शिक्षकों को चंडीगढ़ में सेवाएं देने के लिए तीन साल का समय मिलता है लेकिन पिछले कई सालों से डेपुटेशन पर आए शिक्षक चंडीगढ़ में बिना एक्सटेंशन के ही सेवाएं दे रहे हैं और नए शिक्षकों को विभाग बुलाए जा रहा है। इसे लेकर चंडीगढ़ के कैडर के शिक्षक परेशान हो रहे हैं। विभाग ने पंजाब सरकार से 26 शिक्षकों को डेपुटेशन पर बुलाया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से पंजाब से दो लेक्चरर और 24 टीजीटी शिक्षकों को चंडीगढ़ में सेवाएं देने के लिए डेपुटेशन पर बुलाया गया है। सभी शिक्षकों को तीन साल के लिए चंडीगढ़ में सेवाएं देने का मौका मिलेगा। शिक्षकों की छुट्टी उनकी राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ही रहेगी। इसको लेकर यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि डेपुटेशन के शिक्षक एक बार चंडीगढ़ आने के बाद अपनी होम स्टेट लौटते ही नहीं है जिससे शिक्षकों में रोष हैं क्योंकि शिक्षक बिना एक्सटेंशन के चंडीगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं और प्रमोशन भी ले रहे हैं जिससे चंडीगढ़ के शिक्षकों का हक मारा जा रहा है। 400 से अधिक शिक्षक बिना एक्सटेंशन के सेवाएं दे रहे हैं।
कोट्स
शहर के स्कूलों में डेपुटेशन पर आए शिक्षकों के मसले पर विचार किया जा रहा है। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक, यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें