फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनास दशहरा ग्राउंड में पीएनजी लीक, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जेसीबी से धनास के दशहरा ग्राउंड में बुधवार शाम पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लीक हो गई। घटना के तकरीबन आधे घंटे तक गैस निकलती रही। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार, डीएसपी सेेंट्रल कृष्ण कुमार व एसएचओ सारंगपुर रामरतन शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत गैस सर्विसज से संपर्क कर उनके कर्मचारी को मौके पर बुलाया। इसके बाद लीक गैस को रिपेयर किया गया। बताया गया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति जेसीबी के जरिए धनास के दशहरा ग्राउंड में काम कर रहा था। इस दौरान वहां अचानक से जमीन के अंदर पीएनजी लीक हो गई। देखते ही देखते लीकेज बाहर दिखने लगी, तो किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद उक्त अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गैस सर्विस के कर्मचारियों को संपर्क किया गया। उनके कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पहले तो धनास के कम्यूनिटी सेंटर से सप्लाई बंद की गई और फिर लीकेज ठीक की गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें