फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले चेयरमैन बदले जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में विभागों के वह चेयरमैन जो तीन साल अपना कार्यकाल पूरा कर चुके वह अब बदले जाएंगे। इसकी प्रक्रिया डीयूआई कार्यालय की ओर से शुरू कर दी गई है। ऐसे विभागों की सूची बनाई जा रही है। एक सप्ताह में ऐसे विभागों में चेयरमैन नए दिखेंगे।
विज्ञापन

पीयू में 70 से अधिक विभाग हैं। हर विभागों का अपना एक चेयरमैन है जो विभाग का ही एक शिक्षक होता है। रोटेशन के मुताबिक चेयरमैन बनाए जाते हैं। सीनियर से जूनियर की ओर इनका पड़ाव आता है। सूत्रों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक विभागीय चेयरमैन का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो गया। कुछ 10 मई तक कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। लॉकडाउन के कारण कार्यालय बंद रहे। इसके कारण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। हालांकि इस्टैबलिशमेंट विभाग को फाइल मूव करनी चाहिए थी ताकि अधिकारी उन्हें पास कर देते, लेकिन यह काम नहीं हो पाया। अब पीयू खुल गया है। ऐसे में विभागों में काम शुरू हो गए।
डीयूआई कार्यालय में सबसे पहला काम यही शुरू हुआ है। विभाग के अध्यक्ष जो कार्यकाल पूरा कर चुुके हैं उनको बदला जाएगा। दूसरे जो भावी चेयरमैन होंगे उनको चार्ज दिया जाएगा। डीयूआई प्रो. आरके सिंगला का कहना है कि पीयू अब खुल गया है। इस प्रकरण पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लिया जाएगा। मालूम हो कि विभाग के चेयरमैन का पद महत्वपूर्ण है और पूरे विभाग के संचालन का जिम्मा इन्हीं के पास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें