फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Chunav 2022: जालंधर में बोले पीएम मोदी- देवी तालाब मंदिर के दर्शन की लालसा थी, पर यहां की सरकार ने हाथ खड़े किए

Mon, 14 Feb 2022 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जांलधर के पीएपी ग्राउंड में भाजपा गठबंधन के लिए प्रचार करने पहुंचे। रैली में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा सहित अन्य नेता मौजूद हैं।

विज्ञापन
जालंधर में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत। - फोटो : twitter @BJP4Punjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका मन था कि वह देवी तालाब मंदिर में जाकर माता त्रिपुमालनी जी के आगे माथा टेके लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। यहां की सरकार का यह हाल है। उन्होंने कहा कि मैं दोबारा जरूर आऊंगा, माथा टेकने के लिए। पीएम मोदी सोमवार को जालंधर में भाजपा की एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने नशा और अन्य मुद्दों पर प्रहार किया और कहा कि मैं यकीन दिलाता हूं कि अगर पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनी तो यहां से नशे का सफाया कर दूंगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि नया भारत तभी चलेगा, जब नवां पंजाब बनेगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने नवां पंजाब का नारा दिया और कहा कि नवा पंजाब, भाजपा दे नाल, नवा पंजाब, नवी टीम के साथ। पंजाब में भी डबल इंजन की सरकार से विकास होगा और बदलाव होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा पंजाब से खास लगाव रहा है। मैं पंजाब का कर्ज चुकाना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने संदेश दिया- मानस की जात सबै एक ही पहचानो। भाजपा इन आदर्शों पर काम करती है। 

Koo App

मेरी माताओं बहनों ने अपनी संतानों के लिए जो सपनें देखे हैं।उनको पूरा करने के लिए हमें एक माहौल बनाना जरूरी है। पंजाब का मुझ पर कर्ज है,मैं ये कर्ज चुकाना चाहता हूं:पीएम Narendra Modi जी #PunjabWithModiji

View attached media content

- Som Parkash (@SomParkashBJP) 14 Feb 2022

विज्ञापन


भव्य काशी धाम हमारे सामने है। हमने करतारपुर कारिडोर बनवाया। नशे पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं सवाल पूछता हूं, आपके पास खेत है, गाड़ी है, अच्छी कमाई है, आपका जवान बेटा नशे में डूब गया तो यह सब किस काम आएगा। बेटा बर्बाद हो गया तो आपके लिए क्या बचेगा ? पंजाब का मुझ पर कर्ज है, मैं कर्ज चुकाना चाहता हूं। मैं युवा पीढ़ी को बचाना चाहता हूं। माताओं-बहनों से कहना चाहता हूं कि मैं आपका दुख जानता हूं। मुझे आशीर्वाद दीजिए। अपनी पीढ़ी को आशीर्वाद दीजिए। मैं आपके लिए अपनी जिंदगी खपाना चाहता हूं। मैं आपके सपनों को साकार करना चाहता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के राज में बिना खौफ के कारोबार होगा। डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव पक्के मकान बना कर दे रही है। जालंधर समेत पूरे क्षेत्र में व्यापार को बढ़ाया जाएगा। 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जमा हुआ है। हमने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व, श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व और बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती विश्व में मनाई। उन्होंने वीर बाल दिवस की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम देश की सीमा को मजबूत करते हैं। जबकि कुछ लोग शहादत पर सवाल उठाते हैं। हमने 84 के दंगों की जांच के लिए एसआईटी बनाई। कांग्रेस ने इस दंगे के आरोपियों को बड़े पद देकर पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़का।

कांग्रेस सरकार का रिमोट जिस परिवार के पास है, वह पंजाब से बदला लेते हैं। यहां का भला नहीं कर सकते हैं। दिल्ली की केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष रूप से वार करते हुए कहा कि ऐसे लोग यहां आ गए हैं, जिनका यहां कोई लेना-देना नहीं है। गली गली में शराब के ठेके खोलना चाहते हैं। मैं गुजरात का सीएम था तो प्रचार के लिए पूरे देश में दौड़ रहा था। मुझे पठानकोट से हिमाचल जाना था। कांग्रेस के युवराज का अमृतसर में कार्यक्रम था। 

मेरे हवाई जहाज को उड़ने नहीं दिया। मुझे डेढ़ घंटे की देरी हुई। हिमाचल के दो कार्यक्रम रद्द करने पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपस में लड़ने वाले स्थिर सरकार दे पाएंगे और विकास कर पाएंगे क्या? हम जब अकाली दल के साथ थे तो हमने अपनी छोटी भूमिका स्वीकार की। उस समय हमारे साथ अन्याय हुआ। 

बादल साहब (प्रकाश सिंह बादल) ने अपने बेटे को डिप्टी सीएम बनाया। हमने आपत्ति नहीं जताई। हम बदलाखोरी का काम नहीं करते, हम स्थिर सरकार देते हैं। देश के 70 प्रतिशत खेल के सामान जालंधर में बनते हैं। यहां वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं तो उद्योगों को ताकत मिलती है। कभी कांग्रेस के मुंह से ऐसा सुना क्या। यह कांग्रेस लोकल फॉर वोकल को भी भाजपा समझती है।

सभी धर्मों को प्यार दे गए मोदी
पीएम मोदी ने अपना भाषण वाहेगुरु जी का खालसा, हर हर महादेव, जय भीम जय भारत से शुरू किया फिर सभी को राम राम बोले। बहुत दिनों बाद पुराने साथियों का दर्शन करने का मौका मिला। कैप्टन साहिब ने पुरानी दोस्ती याद दिलाई। महाराजा रणजीत सिंह, शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों की तीसरी बरसी पर उनको नमन भी किया और कहा कि उनके चरणों में शीश झुकाता हूं। कुछ ही दिनों में संत रविदास जी का धाम बनाने का काम शुरू होगा। मोदी ने आत्मविश्वास से लबरेज होते हुए कहा कि यह पक्का है कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पंजाब में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। 

आज पूरा देश मिलकर नए भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। नया भारत तभी बनेगा, जब नवां पंजाब बनेगा। नवां पंजाब कर्ज से मुक्त होगा। नवां पंजाब में भ्रष्टाचार के लिए जगह नहीं होगी। अब नया नारा है- नवां पंजाब भाजपा के नाल। डबल इंजन से पंजाब डबल गति से आगे बढ़ेगा। सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा, शांति देश की एकता अखंडता के लिए जरूरी है। ऐसी सरकार की जरूरत है जो राज्य को सुरक्षा दे। कांग्रेस काम करने वालों की राह में रोड़े खड़े कर देती है। कांग्रेस ने कैप्टन को इसलिए हटाया क्योंकि कैप्टन ने भारत सरकार के साथ मिलकर काम किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें