स्नाइपर्स, एसपीजी समेत 5 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगी सुरक्षा की कमान
पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने का दावा किया है। पीएम की सुरक्षा को स्नाइपर्स से लेकर एसपीजी और 5 हजार से अधिक जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। डीजीपी की मौजूदगी में फाइनल रिहर्सल शनिवार को की गई।
डीजीपी ने मातहतों को अलर्ट रहकर ड्यूटी देने के निर्देश दिए। रैली में जाने के लिए 70 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जिनमें से दस महिलाओं के लिए हैं। वहीं रोहतक के अलावा मधुबन, भिवानी, सोनीपत, झज्जर के 20 से अधिक आईपीएस, 40 से अधिक डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी के अनुसार इस दौरान हेलीपैड से लेकर पंडाल के अलग-अलग सेक्टर में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। मधुबन व भोंडसी पुलिस प्रशिक्षण से प्रशिक्षित घुड़सवार फोर्स भी सुरक्षा में तैनात की गई है।
- 70 चेकिंग प्वाइंट बनाए
- 20 आईपीएस 40 डीएसपी किए तैनात।
- 5 हजार पुलिस कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी।
- 5 पार्किंग स्थल बने ।
- 50 हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
- 400 से अधिक सीआईडी के जवान सादी वर्दी में रहेंगे तैनात।
- मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड टीम को मंच के पास डी के बाहर लगाया।