फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कार्ड खेलकर मिशन 2019 की 'जमीन' पर उतरी सरकार, पीएम मोदी के भाषण की 15 खास बातें

Wed, 11 Jul 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
पीएम नरेंद्र मोदी
बीजेपी सरकार ने तीन राज्यों में किसान कार्ड खेलकर मिशन 2019 की 'जमीन' पर पांव रख दिए हैं। पढ़िए मलोट रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 15 खास बातें।
विज्ञापन

2 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
कांग्रेस को अपना हित साधने वाला कहा
मोदी ने कहा कि पंजाब ने हमेशा खुद से पहले देश के लिए सोचा है। बीते चार साल में पंजाब के किसानों ने देश के अन्न भंडार भर दिए हैं। गेंहू-धान-चीनी-कपास-दाल में हर जगह किसानों ने उत्पादन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। किसान लगातार मेहनत करता आ रहा है, लेकिन किसानों पर कांग्रेस ने दशकों तक ध्यान नहीं दिया। 70 साल में जिस पार्टी पर किसानों ने भरोसा किया था, उस पार्टी ने किसान की, उसकी मेहनत की कभी इज्जत नहीं की। 70 साल का इतिहास बताता है कि एक परिवार की चिंता की गई। किसानों के लिए बेसिर पैर की योजनाएं बनाई गईं। काम किया अपने सुख के लिए।
विज्ञापन

3 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
किसानों और जवानों को किए वायदे पूरे किए
मोदी ने कहा कि कई सालों से किसानों को लागत के 10 प्रतिशत लाभ तक ही सीमित रखा गया। इसकी वजह मैं जानता हूं। किसान देश की आत्मा है, किसान देश के अन्नदाता हैं। कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। किसानों को वोटबैंक बनाने के लिए काम करते रहे। न किसानों का फायदा किया और न ही सरहद पर तैनात जवानों का। कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को धोखा देने का काम किया है, लेकिन जब से हमारी सरकार आई है तभी से हमने किसान और जवान का ध्यान रखा और उन्हें किए हुए वादों को पूरा किया। वन रैंक वन पेंशन इसका उदाहरण है।

4 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
एमएसपी से पंजाब, हरियाणा के किसानों को फायदा होगा
मोदी ने कहा कि हमारी सरकारी ने एमएसपी का वादा निभाया है। लागत का डेढ़ गुणा मूल्य सुनिश्चित करने का काम हमारी सरकार कर पाई। खरीफ की 14 फसलों के समर्थन मूल्य में 200 से लेकर 1800 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। कई फसलों में लागत का सौ प्रतिशत तक मूल्य तय किया है। सरकार के इस फैसले से पंजाब के साथ-साथ हरियाणा के किसानों को भी फायदा होगा। मक्के दी रोटी ते सरसो दा साग तो दुनिया भर में पंजाब की पहचान है। मक्के के एमएसपी में 275 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मक्के का समर्थन मूल्य 1700 रुपये किया गया है।
विज्ञापन

5 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
मोटे अनाज की डिमांड को देखते हुए एमएसपी बढ़ाया
मोदी ने कहा कि मोटा अनाज हमारे खान पान का हिस्सा था और आज इसकी डिमांड विदेशों में भी की जा रही है। ऐसे में ये जो कीमत तय हो गई है, उसकी वजह है बाजार में इस अनाज की डिमांड बढ़ना है। इससे न केवल किसानों को बल्कि पट्टे पर खेती करने वालों को भी इस फैसले का पूरा फायदा होगा। जब से सरकार ने यह फैसला लिया है, किसानों की बड़ी चिंता दूर हुई है। किसानों को विश्वास हो गया है कि अब उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है।
विज्ञापन

6 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
मोदी बोले, कांग्रेस की नींद उड़ गई है
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान तो किया, पर इस फैसले से कांग्रेस की नींद उड़ गई है। कांग्रेस सालों से किसानों की मांगों को दबाकर बैठी हुई थी। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि यह कैसे हो गया। बीजेपी सरकार यह घोषणा कैसे कर गई। अब वे तरह-तरह के तर्क कुतर्क दे रहे हैं। पंजाब का गौरव और सम्मान वापिस लाने के लिए बीजेपी सरकार प्रतिबद्ध है। हालांकि मोदी को ये सब करते देख कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

7 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
सॉयल कार्ड के बारे में बताया
मोदी ने कहा कि सरकार फसल की तैयारी से लेकर मार्केट में बिक्री करने तक किसानों की हर तरह की समस्या का समाधान तलाश रही है। सॉयल कार्ड इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। देश भर में अब तक 15 करोड़ किसानों को सॉयल कार्ड बांटे जा चुके हैं। पंजाब में भी लाखों किसानों को इसका फायदा मिला है। इससे किसानों को पता चलेगा कि किस मौसम में कौन सी फसल उगाई जाए, जो फायदा देगी। कौन सी तकनीक अपनाई जाए कि ज्यादा उत्पादन हो। इसके लिए सरकार ने 9 हजार से अधिक केंद्रों को मंजूरी दी है।

8 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
बीज की वैरायटी और यूरिया पर बोले
मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने 1200 करोड़ रुपये मिट्टी की जांच के लिए खर्च किया है। सरकार ने ये भी सुनिश्चित किया कि किसानों को बीज की अच्छी क्वालिटी मिले। इसके लिए सरकार ने बीजों की 800 से ज्यादा वैरायटी किसानों तक पहुंचाई है। यही वजह है कि आज धान का उत्पादन 300 प्रतिशत बढ़ गया है। मोदी ने कहा कि एक वो दौर था, जब यूरिया किसानों की बजाय फैकट्री में चला जाता था। किसानों को इसके लिए लाठियां खानी पड़ती थी। अब यूरिया किसानों तक पहुंचता है। सरकार ने बेईमानी पर रोक लगाई है।

9 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
ऑनलाइन मंडियों के बारे में बताया
मोदी ने कहा कि पौने छह सौ मंडियों में मोबाइल फोन से ही या कॉमन सर्विस सेंटर में जानकर ऑनलाइन फसल बेच सकते हैं। इनमें पंजाब के 19 सेंटर भी शामिल हैं। इससे किसानों को बिचौलियों से निजात मिलेगी। किसानों को फसलों और सब्जियों का उचित दाम मिलेगा। पंजाबवासियों के लिए बठिंडा में एम्स खोलने का फैसला लिया गया है। ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। बीमा सुरक्षा दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना चलाई गई है। जनहित की कई योजनाएं सरकार चला रही है।

10 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
गुरु नानक प्रकाश पर्व की बात भी की
मोदी ने कहा कि अगले साल गुरु नानक देव जी का 350 प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। वे जिस तरह का पंजाब देखना चाहते थे। जिस तरह के देश का सपना उन्होंने देखा था, उसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। इस संकल्प को हम पूरा करके रहेंगे। वहीं मोदी ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से पूछे कि वर्ल्ड बैंक ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें पंजाब क्यों पिछड़ गया। जब से प्रकाश सिंह बादल की सरकार गई है, प्रदेश पिछड़ता ही जा रहा है। कांग्रेस ने अब तक क्या कर लिया है। प्रकाश सिंह बादल किसानों को समर्पित नेता हैं। उन्हें किसानों का दुख दर्द पता है।

11 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम दिलाने का वायदा पूरा किया
दरअसल, किसानों को फसल की लागत का कम से कम डेढ़ गुना दाम दिलाने के वायदे को पूरा करने की दिशा में कदम उठाते हुए सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की गई। धान (सामान्य किस्म) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 200 रुपये बढ़ाकर 1,750 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान (ग्रेड ए) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये बढ़ाकर 1,750 रुपये प्रति क्विंटल कर किया गया है।
विज्ञापन

12 of 12
पीएम मोदी की मलोट रैली
कुछ इस तरह रहेगा अब फसलों का एमएसपी
इसी तरह कपास (मध्यम आकार का रेशा) का एमएसपी 4,020 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5,150 रुपये प्रति क्विंटल और कपास (लंबा रेशा) का एमएसपी 4,320 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल पर कर दिया गया। अरहर का एमएसपी 5,450 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5,675 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग का एमएसपी 5,575 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 6,975 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द का एमएसपी 5,400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5,600 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें