प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल एक मंच पर एक साथ नजर आए। तस्वीरों में देखिए उनकी जुगलबंदी। साथ में मलोट रैली की खास झलकियां भी। सभी फोटोः जगदीश जोशी/गौरव कालरा
विज्ञापन
2 of 7
पीएम मोदी की मलोट रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब में मुक्तसर जिले के मलोट में किसान कल्याण रैली खास मकसद लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जमीन तैयार करना और एमएसपी रहा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत पंजाबी भाषा में की।
विज्ञापन
3 of 7
पीएम मोदी की मलोट रैली
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक ने उन्हें पगड़ी पहनाई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शॉल पहनाई और तलवार भेंट की। एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी एक तोहफा भेंट किया।
4 of 7
पीएम मोदी की मलोट रैली
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब बीजेपी प्रधान श्वेत मलिक मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
पीएम मोदी की मलोट रैली
वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से लाखों की संख्या में लोग रैली में पहुंचे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह फसलों के एमएसपी में एतिहासिक बढ़ोतरी का बड़ा चुनावी एलान किया था। उसके बाद यह पहली रैली थी, जिसमें मोदी सीधे किसानों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
6 of 7
पीएम मोदी की मलोट रैली
रैली का प्रभाव ज्यादा से ज्यादा इलाकों तक पहुंचे, इसी को देखते हुए मलोट को चुना गया है। रैली किसानों के मुद्दे पर है, जो भाजपा नहीं, बल्कि अकाली दल का परंपरागत वोट बैंक है। रैली स्थल मलोट को बादल परिवार और अकाली दल का गढ़ माना जाता है।
इसके अलावा केंद्र में बेशक भाजपा काबिज हो, लेकिन पंजाब में सीनियर पार्टनर शिअद ही है। इसलिए रैली के आयोजन की कमान अकाली दल के हाथ में थी। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की सारी कमांड एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों के हाथों में रही।