पंजाब के लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लुधियाना दौरे पर कुछ अहम घोषणा खासकर उद्योग जगत के लिए करके जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
उधर, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लुधियाना दौरे के दौरान पंजाब के लिए किसी आर्थिक पैकेज का एलान नहीं किया। किसानों व व्यापारियों को कोई राहत न देकर मोदी ने एक बार फिर पंजाब के साथ पक्षपात किया है।
पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा है कि पीएम के दौरे से पहले लोग काफी उत्साहित थे। उन्हें उम्मीद थी कि मोदी आत्महत्या कर रहे किसानों को कोई राहत देंगे। बादल सरकार की गलत नीतियों के चलते बाहर जा रहे उद्योगों के लिए कोई स्कीम लॉन्च करेंगे। लेकिन पीएम ने सिर्फ लच्छेदार भाषण देकर किसानों और उद्यमियों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पीएम से खेती के लिए विशेष रियायत की मांग की थी। पर मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात करके बादल को अनदेखा कर दिया।