फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियालिटी टेस्ट में मोदी सरकार के दावे फेल

Tue, 16 Sep 2014 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों में भले ही थोक मूल्य घटने का दावा किया जा रहा हो, आम जनता को खुदरा मूल्यों में महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है। चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम लगातार लोगों की जेब से बाहर बने हुए हैं। अगस्त माह में भी फल-सब्जियो के दामों ने लोगों को रुलाए रखा और अब भी काफी ऊंचे ही हैं।
विज्ञापन


अगस्त माह में ही टमाटर के रेट चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक 70 रुपये के पार चले गए थे। प्याज भी जुलाई की तुलना में थोड़े नरम जरूर थे, फिर भी शहर में 40-45 रुपये प्रति किलो तक में मिल रहा था। अब भी प्याज के दाम इस स्तर से नीचे नहीं आए हैं। पिछले माह फूल गोभी भी 60 रुपये किलो के आसपास ही बनी रही।

पिछले तीन-चार माह में हरी सब्जियां भी पिछले साल की इसी अवधि की तुलना 20-30 फीसदी मजबूत बने रहे हैं। पहले 15-20 रुपये किलो के दाम पर मिल रहा खीरा भी अगस्त से 30 से 40 रुपये तक चला गया है। जुलाई माह में 20-25 रुपये आसपास मिल रहा आलू पिछले माह 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। अब भी आलू 40 से 45 रुपये प्रति किलो के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सब्जी और फलों के भाव

सितंबर
आलू ..........40
टमाटर..........50
भिंडी..........40
गोभी..........50
नींबू ..........110

फल के दाम
सेब..........50-80
अमरूद..........60
अनार..........120
पाइन एप्पल..........70
मौसमी..........60
तरबूज 40
केला..........60
आम..........150
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें