फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को मोदी के साथ योगा करना चाहते हैं तो पंजीकरण कराएं

Sun, 15 May 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
pm modi - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अगर आप 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगा करना चाहते हैं तो पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में किसी तरह की कोई कोर कसर प्रशासन बाकी नहीं छोड़ना चाहता। लोग योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग अच्छे से कर सकें। इसकेलिए प्रशासन ने योग शिक्षकों के ओरियंटेशन कोर्स की अवधि भी एक दिन बढ़ा दी है। अब यह 15 की बजाए 16 मई तक करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ओरियंटेशन कोर्स खत्म होते ही 17 मई से आमजन का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। पंजीकरण के बाद 21 मई से शहर में चयनित 200 स्थानों पर योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। एक महीना हर पार्क, कम्युनिटी सेंटर और लेक जैसे स्थानों पर योग करते लोग ही ज्यादा दिखेंगे। रविवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में 800 के लगभग योग शिक्षकों योग किया। एडीसी अमित तलवार सहित कई दूसरे अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

अमित तलवार ने बताया कि मंगलवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकि ट्रेनिंग स्थल पर पंजीकरण कराने के बाद योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग शुरू कर सकता है। महीने भर की ट्रेनिंग के बाद ही लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें