फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0: PM मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल पंजाब के रवनीत बिट्टू ने सबको चौंकाया, जानें क्यों हैं चर्चा में

Sun, 09 Jun 2024 11:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

मोदी सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों में पंजाब से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू के नाम ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। बिट्टू ने राज्य मंत्री के रूप में मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं क्यों वह चर्चा में हैं।
विज्ञापन
मंत्री पद की शपथ लेते रवनीत सिंह बिट्टू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को शपथ ली। इसके बाद मोदी 3.0 सरकार के केंद्रीय मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों में पंजाब से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू के नाम ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। बिट्टू ने राज्य मंत्री के रूप में मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं मोदी सरकार में मंत्री बनने वाले रवनीत सिंह बिट्टू के नाम ने क्यों सबको चौंकाया

विज्ञापन

चुनाव हारने के बाद भी बनाए गए मंत्री
लुधियाना लोकसभा सीट पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू को इस बार चुनावी शिकस्त दी। बिट्टू 2009 में आनंदपुर साहिब, 2014 और 2019 में लुधियाना से कांग्रेस के टिकट पर लगातार चुनाव जीतते आये हैं। रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, अमित शाह ने चुनाव के दौरान कहा था बिट्टू मेरा दोस्त है।

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू
बिट्टू तीन बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं और पंजाब के दिवंगत सीएम बेअंत सिंह के पौत्र हैं। किसानों के खिलाफ बिट्टू मुखर हैं और पंजाब के किसानों को चुनावों के दौरान धमकी तक दी थी।
विज्ञापन

2027 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लिए तैयार करूंगा जमीन: बिट्टू
शपथ से पहले एलकेएम में चाय मीटिंग में शामिल होने के बाद भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा था कि मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है कि उन्होंने चुनाव हारने के बाद भी मुझे अपने मंत्रिमंडल में चुना है। इस बार पंजाब को प्राथमिकता दी गई है। मैं 2027 में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लिए जमीन तैयार करूंगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि महज 2 साल पहले पंजाब की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। आप जो काम कर रही है, वो सबको पता है। इसलिए लोगों के पास एक ही विकल्प है, वो है भाजपा। इसके साथ ही कहा कि अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें