फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी से मौसम हुआ खुशगवार: अब 13 मई तक ऐसा ही बना रहेगा

Wed, 11 May 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बारिश के बाद खुशगवार मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से गर्मी छू मंतर हो गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से दोपहर बाद बादल छा गए। शाम पांच बजे अंधेरा छा गया। उसके बाद हल्की-हल्की बारिश शुरू  हो गई। शहर के आसपास बारिश होने से ठंडी-ठंडी हवाओं के झोंके महसूस किए गए। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई तक शहर का मौसम ऐसे ही रहने वाला है।
विज्ञापन


न का तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मंगलवार को दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर तक चंडीगढ़ का मौसम काफी गर्म था। उसके कारण तापमान अधिक दर्ज किया गया। सोमवार रात का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा नोट किया गया।

15 मई के बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई के बाद एक बार फिर से तापमान ऊपर चढ़ेगा। पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। इससे लोगों को एक बार फिर से गर्मी सताने लगेगी। उनका कहना है कि मानसून समय पर आने की उम्मीद है। रुक-रुक हो रही बारिश से मानसून पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि इस पर भी नजर रखी जा रही है। 20 मई के आसपास ही इसके बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि मई के शुरुआती दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता रहता है। पिछले साल भी मई की शुरुआत में बारिश हुई थी।
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम कैसा रहने वाला है, उसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक 13 मई तक अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया जा सकता है। अगले 24 घंटे में हरियाणा-पंजाब के एक दो इलाकों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें