फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का बड़ा आरोप: कहा- मेरे खिलाफ विद्रोह में रेत माफियाओं से जुड़े विधायकों के साथ थे नवजोत सिंह सिद्धू

Mon, 24 Jan 2022 11:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर सोमवार को हमला बोला। कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू पर देश विरोधी ताकतों से सांठगांठ का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस दावे को हास्यास्पद बताया है कि वे रेत माफिया के खिलाफ लड़ रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू ने ही तो माफिया से जुड़े विधायकों के साथ मिलकर सितंबर में मेरे खिलाफ विद्रोह किया था। इससे साफ जाहिर है कि वे उन्हें संरक्षण दे रहे हैं और उनका हित भी इन लोगों के साथ जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) अध्यक्ष कैप्टन ने कहा कि सिद्धू ने जिन विधायकों को लेकर उनके खिलाफ विद्रोह किया, उनमें से कई के रेत माफिया से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध हैं और उनकी हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि मसला यहीं खत्म नहीं हो जाता। ये भी वास्तविकता है कि सिद्धू की देश विरोधी ताकतों, जिनमें उसके पाकिस्तानी मित्र भी शामिल हैं, से काफी सांठगांठ है। सिद्धू के पाकिस्तानी दोस्तों ने बहुत कोशिश की कि उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए जिससे ये साफ हो गया कि सिद्धू की वफादारी कहां है, उसका स्वार्थ क्या है और उसका पंजाब के हितों से कोई वास्ता नहीं है।

माफिया से जुड़े विधायक हाईकमान के संपर्क में
पीएलसी अध्यक्ष ने कहा कि यदि सिद्धू माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वाकई गंभीर हैं तो उन्हें चाहिए कि वे अपने कांग्रेस नेतृत्व से जाकर इस बात का जवाब मांगें कि जब उन्होंने (कैप्टन ने) स्पष्ट और आवश्यक निर्देश मांगे थे तो उन्हें वे क्यों नहीं दिए गए। आगे उनका कहना था कि पंजाब के वे कांग्रेस विधायक जिनका माफिया से सीधा संबंध है और जिनके बारे में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया था, वे तो उन्हें हटाए जाते वक्त कांग्रेस नेतृत्व के सीधे संपर्क में थे। कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू समर्थित इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मुझे ही मुख्यमंत्री पद से हटा दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस का सफाया तय कर रहे सिद्धू और चन्नी
कैप्टन ने कहा कि अब जबकि वे कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं, उसके बाद भी सिद्धू जिस शिद्दत के साथ उनके खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं, उससे साबित होता है कि वे अपने आप को कितना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आपसी कलह के कारण कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है। सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी आपसी लड़ाई के जरिये ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रदेश में पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें