फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश में जंगल सफारी बनाने की योजना को मिली स्वीकृति, केंद्रीय मंत्री व सीएम ने की बैठक

Fri, 09 Dec 2022 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नजफगढ़ ड्रेन के साथ होने वाले जलभराव की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार को साथ लेकर जलशक्ति मंत्रालय को शामिल करते हुए एक कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
Haryana News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम और नूंह जिलों में बड़ी सफारी बनाने की योजना स्वीकृत हो गई है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद उस पर क्षतिपूर्ति पौधारोपण (कंपनसेटरी अफॉरेस्टेशन) का पैसा आएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ दिल्ली के हरियाणा भवन में गुरुवार को हुई बैठक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि अरावली को हरा भरा बनाने, नजफगढ़ ड्रेन के साथ गुरुग्राम जिला में हो रहे जलभराव की समस्या से किसानों को निजात दिलाने और जंगल सफारी विकसित करने, इसकी जमीन की किस्म दर्ज करने, उसका एकत्रीकरण करने आदि सभी विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल चाहते हैं कि उस क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार मिले, गांव का विकास हो, ईकोटूरिज्म आए लेकिन उससे पहले जो आवश्यक कार्यवाही की जाती है उस पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि नजफगढ़ ड्रेन के साथ होने वाले जलभराव की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार को साथ लेकर जलशक्ति मंत्रालय को शामिल करते हुए एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी की देखरेख में नजफगढ़ ड्रेन में पानी का प्रवाह ठीक करने के लिए उसकी सफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को जलभराव से निजात दिलाई जाए और नजफगढ़ ड्रेन में जल प्रवाह का रास्ता इस प्रकार से हो कि हरियाणा और दिल्ली देहात के गांवों के रकबे में जलभराव ना हो।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अरावली पर्वत शृंखला के महेंद्रगढ़ जैसे जिलों में हिस्से को कैसे हरा भरा रखा जाए, उस पर पौधारोपण कैसे किया जाए, इस पर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चर्चा हुई है और इन विषयों पर मुख्यमंत्री का बहुत ही सकारात्मक रुख है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें