फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना गार्ड के दौड़ेंगी ट्रेनें, मशीन की मदद से रखा जाएगा पिछले डिब्बों पर नजर

Sun, 14 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
रेलवे ने ट्रेनों में इंड ऑफ ट्रेन टेलिमेटरी (ईओटीटी) आधुनिक यंत्र लगाने की योजना तैयार की है, इस उपकरण के लग जाने के बाद ट्रेनों में गार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल रेलवे लगभग एक हजार मालगाड़ियों में यह यंत्र लगाने जा रहा है। रेलवे का यह प्रयास सफल रहा तो मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यंत्र लगेंगे। ट्रेन के पीछे से लेकर आगे तक डिब्बों पर ट्रेन के इंजन पायलट की निगरानी होगी।
विज्ञापन


रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर मेकेनिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में ईओटीटी यंत्र लगाने के बाद गार्डों का काम खत्म हो जाएगा। पायलट इंजन में बैठकर ही पूरी ट्रेन पर नजर रख सकेगा। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में ट्रेनों में गार्ड का कोई काम नहीं होता है। मौजूदा समय में गार्ड के पदों पर तैनात कर्मियों को अन्य पदों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें