आखिरकार विरोध के बीच शहर में स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू हो गया है। सेक्टर-15 में सबसे ज्यादा विरोध जताया जा रहा है और वहां पर 1800 से ज्यादा वेंडर बैठाए जाएंगे। जो किसी भी सेक्टर के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। सेक्टर-11 में सबसे कम 20 वेंडर बैठाए जाने हैं। विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के लोग और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने निगम के बॉयलाज का विरोध करना शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से शहर में स्ट्रीट वेंडर 46 जगहों पर बैठाए जाना निश्चित किया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जहां इन स्ट्रीट वेंडर्स को बैठाना है उन जगहों की नगर निगम ने मार्किंग भी करवाना शुरू कर दी है। वेंडर्स को बैठाने के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में ड्रा भी निकाला दिया जाएगा।
सेक्टरों और कालोनियों में इतने बैठाए जाने हैं वेंडर
सेक्टर 7 में 355, सेक्टर 8 में 25, सेक्टर 9 में 70, सेक्टर 10 में 30, सेक्टर 11 में 20, सेक्टर 15 में 1800, सेक्टर 16 में 100, 19 में 164, सेक्टर 21 में 60, सेक्टर 22 में 138, सेक्टर 23 में 215, सेक्टर 24 में 81, 25 पुनर्वास कालोनी में 275, सेक्टर 28 में 82 वेंडर बैठाए जाने हैं। सेक्टर 29 में 110, सेक्टर 30 में 60, सेक्टर 31 में 60, सेक्टर 32 में 106, सेक्टर 33 में 182, सेक्टर 35 में 62, सेक्टर 36 में 106, सेक्टर 38 में 180, सेक्टर 39 में 172, सेक्टर 40 में 52, सेक्टर 41 में 215, सेक्टर 42 में 135, सेक्टर 44 में 100, सेक्टर 45 में 410, सेक्टर 46 में 160, सेक्टर 47 में 100, सेक्टर 48 में 220, सेक्टर 49 में 210, सेक्टर 50 में 130, सेक्टर 51 में 210, सेक्टर 52 में 130, सेक्टर 53 में 1000, सेक्टर 56 में 700, धनास कलोनी में 1500, मलोया में 1161, आईटी पार्क में 562, मनीमाजरा में 150, मलोया पुनर्वास कालोनी में 60, खुड्डा लाहोरा और खुडडा जस्सू में 90, डड्डूमाजरा कालोनी में 70, धनास पुनर्वास कालोनी में 135 और मौलीजागरां में 87 वेंडर्स को बैठाया जाना है।