फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक ब्रिगेड ने ‘कोरोना दहन’ कर मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समाज सेवी संस्था नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड ने सेक्टर- 40 स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर में लोहड़ी का तैयार मनाया। मंच की प्रधान नीना तिवाड़ी के नेतृत्व में महिलाओं ने एक ओर जहां लोहड़ी मनाई, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कोरोना महामारी में प्रशासन द्वारा जारी की गई दिशानिर्देशों का पालन कर शहरवासियों से कोरोना दहन करने की अपील की। इस दौरान पिंक ब्रिगेड कोरोना रूपी दैत्य महामारी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सभी सदस्यों को लोहड़ी में मूंगफली, गचक, रेबडिय़ा, पॉपकॉर्न, तिल का गुगा आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में मास्क के बिना प्रवेश निषेध था।
विज्ञापन

इस अवसर पर नीना तिवाड़ी ने कहा कि कोरोना महामारी तीसरे दौर में बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में मास्क का पहनना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना, हाथों को धोना व स्वच्छ रहना, दो गज दूरी बना कर रखना व भीड़ भाड़ वाले माहौल से बचना ही इसका उपाय है। उन्होंने कहा कि सभी को किसी जरूरी काम पड़ने पर ही बाहर जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि नारी जागृति मंच ने लोहड़ी के अवसर पर शहर में 1 वर्ष से कम आयु की 50 बच्चियों को लोहड़ी पर उपहार दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए श्री हनुमान जी प्रार्थना की। इस अवसर पर मंच की सदस्यों में रंजू, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, ऊषा सिंगला, कृष्णा देवी, शिंगारणी देवी, उर्मिल व सरला विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। नारी जागृति मंच ने लोहड़ी के अवसर पर एक वर्ष से कम आयु की 50 बच्चियों को लोहड़ी पर उपहार दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए श्री हनुमान जी प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें