फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः पिकाडली सिनेमा की एम-2 पेड पार्किंग का रेट हुआ आधा, अब देने होंगे इतने रुपये

Sat, 04 Aug 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PARKING
विज्ञापन
चंडीगढ़वासियों और सैलानियों के लिए खुशखबरी, सेक्टर-34 के पिकाडली सिनेमा के नजदीक एम-2 पेड पार्किंग का शुल्क आधा कर दिया गया है। इससे पहले यहां कार का 40 और दोपहिया वाहन का 20 रुपये चार्ज किया जाता रहा है। नगर निगम ने पिकाडली सिनेमा के पास की पेड पार्किंग का यही रेट तय किया है, जबकि शहर की अन्य पेड पार्किंग में शुरुआत के 4 घंटे के लिए कार से 20 और दोपहिया वाहन से 10 रुपये वसूल किए जाते हैं।
विज्ञापन


पिकाडली एम-2 पेड पार्किंग के रेट कम करने का निर्णय आर्य इंफ्रा कंपनी ने अपने स्तर पर लिया है। पिकाडली एम-2 में मासिक पास बनवाने की भी सुविधा नहीं थी, लेकिन अब कंपनी से यह सुविधा भी दे दी है। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने इस समय सेक्टर-34 और 17 में नो पार्किंग में पार्क होने वाले वाहनों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। सेक्टर-34 में पिकाडली एम-2 के पास की पेड पार्किंग के बाहर रोड बर्म और सड़क किनारे भारी संख्या में वाहन पार्क होते हैं।

इसका बड़ा कारण यह है कि शहर की अन्य पेड पार्किंग से यहां का रेट दोगुना है। पिकाडली सिनेमा के पास के अलावा एलांते, मनीमाजरा फन रिपब्लिक और सुखना लेक की पेड पार्किंग में कार का शुल्क 40 और दोपहिया वाहन का शुल्क 20 रुपये है। यहां पेड पार्किंग के नजदीक एक अस्पताल के अलावा कई कार्यालय हैं। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। पार्किंग काफी महंगी होने के कारण लोग इधर-उधर वाहन पार्क कर देते हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ दस्ते यहां से हर रोज 50 वाहन उठा रहा है। इसे देखते हुए कंपनी ने राहत देने का काम किया है। आर्य इंफ्रा कंपनी के निदेशक सुनील बिडलानी का कहना है कि लोगों को राहत देने के लिए पिकाडली एम-2 की पेड पार्किंग का रेट कम किया गया है ताकि लोग नो पार्किग में वाहन पार्क न करके पेड पार्किंग में खड़ा करें। अब कार से 40 की 20 और दोपहिया वाहन से 20 की बजाय 10 रुपये चार्ज किए जाएंगे। कार का मासिक पास 600 और दोपहिया का 300 रुपये देकर बनवाया जा सकता है।

मल्टीलेवल पार्किंग में 5 रुपये में करें कार पार्क
सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग सबसे सस्ती पेड पार्किंग है। यहां पर शुरुआती 4 घंटे में कार पार्क करने पर 5 रुपये चार्ज किया जाता है, जबकि पार्किंग के सरफेस में दोपहिया वाहन पार्क करने पर दो रुपये का शुल्क चार्ज किया जाता है। लोगों में मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने की आदत डाली जा सके, इसलिए यहां के रेट नगर निगम में अन्य पेड पार्किंग के मुकाबले में कम रखे हैं। इस मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण पर 50 करोड़ का खर्च आया है।

अंदरूनी मार्केट की पार्किंग नहीं होगी पेड
शहर की अंदरूनी मार्केट, वी-4 और रिहायशी इलाके के पास की मार्केट में पेड पार्किंग नहीं होगी। शुक्रवार को शहर की 73 पार्किंग को पेड बनाने के प्रस्ताव पर कमिश्नर केके यादव ने बैठक की। इसमे इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी और ज्वाइंट कमिश्नर तेजदीप सैनी मौजूद रहे। बैठक में सामने आया कि सिर्फ वी-3 रोड के किनारे जो बाजार हैं, उनकी पार्किंग को पेड किया जा सकता है। इनमें सेक्टर-7, 26 और 22डी बिजवाड़ा मार्केट की पार्किंग शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि वी-3 सड़क के किनारों पर बनी पार्किंग को पेड किया जा सकता है, जिसके बाद कमिश्नर ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों स्टडी करने के लिए कहा है। अगर वी-3 रोड के किनारे बनी पार्किंग को पेड किया जा सकता है तो 73 में से सिर्फ छह या सात पार्किंग को ही पेड किया जाएगा, लेकिन बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि अंदरूनी और रिहायशी इलाके पास बाजारों की पार्किंग को रेगुलरलाइज किया जाएगा। यह पार्किंग चलाने के लिए मार्केट एसोसिएशन को दी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें