अब छतबीड़ जू में लॉयन सफारी की सैर करने वाले पर्यटकों को हिरण का झुंड भी देखने को मिलेगा। शुक्रवार से लॉयन सफारी में डियर सफारी को शामिल कर दिया गया है। इसमें चार प्रजातियों के करीब 150 हिरण शामिल किए गए हैं।
वहीं जू के लॉयन सफारी के रास्तों को भी सही करवाया गया है। जू के डायरेक्टर ने बताया कि पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। छतबीड़ जू के फील्ड डायरेक्टर एम सुधाकर ने बताया कि पहले जहां पर्यटक महज 15-20 मिनट की सैर कर पाते थे, अब उन्हें करीब 30-40 मिनट तक लॉयन सफारी की सैर करने का मौका मिलेगा।
डियर सफारी मर्ज होने के बाद पर्यटक बोर नहीं होंगे। उनकी सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा लॉयन सफारी की सैर के लिए एक ओर जहां पहले 50 रुपये पर्यटकों को देना पड़ता था, अब 75 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।