फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 और रोज गार्डन अंडरपास में रविवार से दृश्य कलाकार वासुदेव वशिष्ठ की फोटोग्राफी प्रदर्शनी ''ड्रीमिंग एन आइडियल नेचर'' शुरू हुई। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी और चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन अकादमी के अध्यक्ष भीम मल्होत्रा की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 36 फोटोग्राफिक कृतियों के माध्यम से प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और मनुष्य-प्रकृति के संबंधों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। न्यूयॉर्क में कार्यरत चंडीगढ़ के कलाकार वासुदेव वशिष्ठ अपनी कला में मिट्टी, कंपोस्ट, प्रदूषित जल और पौधों के अर्क जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग कर फोटोग्राफी को नई अभिव्यक्ति देते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी एक नजर में
प्रदर्शनी: ड्रीमिंग एन आइडियल नेचर
कलाकार: वासुदेव वशिष्ठ
स्थान: सेक्टर-17 व रोज गार्डन अंडरपास
कृतियां: 36 फोटोग्राफ
अवधि: 11 जुलाई तक, सुबह 10 से रात 8 बजे तक
विशेषता: प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रचनात्मक प्रस्तुति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें