सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे डीम्ड यूनिवर्सिटी के पीजीटी शिक्षक, एचटेट पीजीटी शिक्षक, अनुभवी पीजीटी शिक्षक रविवार को मुख्यमंत्री भुपेंदर सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौपेंगे।
पीजीटी शिक्षिक भारती और लखविंदर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे के करीब 500 पीजीटी शिक्षक शिक्षा सदन से मार्चपास्ट करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने सचिवालय चंडीगढ़ जाएंगे।
बताते चलें कि डीम्ड यूनिवर्सिटी के पीजीटी शिक्षक पिछले चार दिनों से सेक्टर-5 के शिक्षा सदन के सामने धरने पर बैठे हैं। शनिवार को उन्होंने शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।
एचटेट पीजीटी टीचर्स का धरना 13वें दिन जारी
प्रदेश के 104 एचटेट पास पीजीटी टीचर्स भी ज्वाइनिंग लेटर को लेकर 12 दिनों से शिक्षा सदन के सामने धरने पर बैठे हैं। एचटेट पीजीटी टीचर्स अभिलाषा ने बताया कि शनिवार को धरना पर बैठे कुछ शिक्षकों की तबियत खराब होने लगी। उन्होंने कहा कि जब तक सभी 104 एचटेट पीजीटी टीचर्स को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया जाएगा, तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे।
भूख हड़ताल 20वें दिन भी
सेक्टर-5 शिक्षा सदन के सामने पीजीटी शिक्षकों की चल रही हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। शनिवार को उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पीजीटी शिक्षकों ने कहा कि सरकार जब तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर जारी नहीं करेगी तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं, पीजीटी टीचर सुनील कुमार आने वाले दिनों में सरकार की नीतियों के विरोध में परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।