फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआईएमईआर के प्रो. खैवाल विश्व के शीर्ष विद्वानों में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के प्रोफेसर रविंद्र खैवाल को स्कॉलर जीपीएस 2024 की ओर से विश्व के शीर्ष .5% विद्वानों में मान्यता दी गई। स्कॉलर जीपीएस एक वैश्विक मंच है, जो शोधकर्ताओं को उनकी शोध उत्पादकता, प्रभाव और गुणवत्ता के आधार पर रैंक करता है।
विज्ञापन


प्रो. खैवाल का शोध सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण निगरानी, जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण पर केंद्रित है। उनके शोध ने नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों को समर्थन दिया। उन्होंने 170 से अधिक सह-निरीक्षण प्रकाशनों का लेखन किया है। 17 हजार से अधिक उद्धरण प्राप्त किए हैं। स्कॉलर जीपीएस 2024 की रैंकिंग के अनुसार प्रो. खैवाल उत्तरी भारत में 1 और विश्व में 21 स्थान पर हैं। प्रो. खैवाल को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार और फेलोशिप से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें