फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पीजीआई नेहरू विस्तार खंड को बनाया कोरोना का डेडिकेटेड अस्पताल, चार मरीज शिफ्ट

Sat, 04 Apr 2020 09:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश पर पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन को कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल बना दिया गया है। शुक्रवार को यहां सेक्टर-32 के जीएमसीएच से चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट भी कर दिया गया। शिफ्टिंग के दौरान संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का सहारा लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार तक जीएमसीएच समेत जीएमएसएच के भी पॉजिटिव मरीजों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चारों मरीजों को कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। अन्य मरीजों के लिए भी कमरे तैयार हैं। 300 बेड के नेहरू एक्सटेंशन को कोरोना के मरीजों के लिए तैयार कर लिया गया है। वहां जिन डॉक्टरों और पैरामेडिकल की ड्यूटी लगाई गई है, उनके सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें संक्रमण न हो।

पीजीआई रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा- इससे संक्रमण का दायरा बढ़ेगा
पीजीआई रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन प्रशासन के इस आदेश को गलत ठहरा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ठाकुर के अनुसार ऐसा करके कोरोना के संक्रमण को फैलाने का काम किया जाएगा क्योंकि एक स्थान से पॉजिटिव मरीजों को दूसरे स्थान पर ले जाना संक्रमण के दायरे को बढ़ाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें