फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखें जलाए मगर ध्यान से, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल

Wed, 18 Oct 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
दीवाली के दिन आतिशबाजी से झुलसने वाले लोग काफी संख्या में अस्पतालों की इमरजेंसी में पहुंचते हैं। इसके लिए शहर के अस्पतालों ने तैयारी कर ली है। मंगलवार को जीएमसीएच 32 व जीएमएसएच 16 में इसके लिए एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई और दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया गया। पीजीआई ने आंखों की चोटों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


पीजीआई में डॉक्टरों की राउंड दी क्लाक ड्यूटी फिक्स
पीजीआई के मुताबिक आतिशबाजी से किसी की आंख में चोट लगती है तो वह देर किए बिना तुरंत एडवांस आई सेंटर की इमरजेंसी में पहुंचे। 18 से 20 अक्तूबर तक डाक्टरों की राउंड दी क्लॉक ड्यूटी फिक्स की गई है। यदि कोई झुलसता है तो वह मुख्य इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में जाए। सभी इमरजेंसी सुचारू रूप से चालू रहेंगी। आंख से संबंधित चोटों के इलाज के लिए यदि कोई जानकारी चाहता है तो वह एडवांस आई सेंटर के मोबाइल नंबर 9814014464 व लैंडलाइन नंबर 0172-2756117 पर संपर्क कर सकता है।

सेक्टर 16 की आई इमरजेंसी तैयार रहेगी
सेक्टर 16 और मेडिकल कालेज के डाक्टरों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर 16 के आई डिपार्टमेंट के डाक्टर 18 से 20 अक्तूबर तक ड्यूटी पर रहेंगे। दवाओं और सर्जरी का सामान तैयार कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को एक मीटिंग भी बुलाई गई और दवाओं का जरूरी स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। इसके लिए अलावा मुख्य इमरजेंसी में भी डाक्टर तैनात रहेंगे। सेक्टर 32 मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड को भी तैयार किया गया है। झुलसे पेशेंट व आई इंजरी के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दोनों के आपरेशन थियेरटर राउंड दी क्लाक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों को याद रखें
एंबुलेंस : 108
जीएमएसएच 16-0172-2782457-2782102
जीएमसीएच 32 -0172-2601023-2663301
पीजीआई        -9814014464-0172-2756117
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें