फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की खरीदारी, जाम हो गईं चंडीगढ़ की सड़कें सारी

Wed, 18 Oct 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sector-17 Plaza
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर बुधवार को बाजारों में खूब भीड़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा जबकि बाजारों में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। बाजारों की पार्किंग सुबह ही फुल हो गई थी। पार्किंगों की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने सरकारी स्कूलों और कम्युनिटी सेंटर के गेट भी खोल दिए, लेकिन पार्किंग की दिक्कत को दूर करने के लिए बनाई यह योजना भी सफल नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस मार्केट्स के अंदर पूरी तरह से चौकस रही। पुलिस ने सड़कों के किनारे वाहन पार्क नहीं होने दिए। शहर के बाजारों की पार्किंग के अंदर कई लोगों के वाहन भी फंस गए। सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर-15, 18, 19 और 22 की मार्केट में रही। वीरवार को दिवाली के दिन सड़कों और बाजारों में कम भीड़ रहने की उम्मीद है क्योंकि अधिकतर लोगों ने खरीददारी कर ली। वीरवार को सिर्फ पटाखा बाजार में ही भीड़ रहने की संभावना है।

सिटी का हार्ट दब गया फड़ी बाजार में
सेक्टर-17 सिटी का हार्ट जहां पर ब्राडेंड शोरूम भी है और जहां पर 4 करोड़ रुपये का लेजर शो लगा है, लेकिन मंगलवार को प्लाजा फड़ी बाजार में तबदील हो गया है। यहां पर जमकर फड़ियां लगी। जबकि ब्रिज के बाद नए प्लाजा की तरफ व्यापारियों ने नगर निगम से कूपन कटवाकर स्टाल लगवाए जबकि पुराने प्लाजा में स्टाल लगाने की मंजूरी नहीं है, लेकिन यहां पर खूब फड़ियां लगी और रैक्स के कपड़े भी यहां पर बिके जिन्हें प्रशासन रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें