फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पीजीआई में कोरोना वैक्सीन का पहला फेज सफल, स्वयंसेवकों को दी गई दूसरी खुराक

Sun, 25 Oct 2020 10:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल रहने का बाद दूसरा चरण शुरू
  • 25 सितंबर को 3 स्वयंसेवकों को दी गई थी पहली खुराक, अब तक 500 ने कराया पंजीकरण 
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई में ऑक्सफोर्ड की कोविड शील्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल रहने के बाद शनिवार को स्वयंसेवकों को दूसरी खुराक दी गई। मानव परीक्षण में 25 सितंबर को जिन तीन स्वयंसेवकों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी, उन्हें ही दूसरी खुराक दी गई है। परीक्षण करने वाली टीम का कहना है कि इसमें शामिल तीनों स्वयंसेवकों की स्थिति संतोषजनक है। गुरुवार को उन स्वयंसेवकों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट का परिणाम संतोषजनक आने के बाद यह निर्णय लिया गया। उनकी एंटीबॉडीज रिपोर्ट भी बेहतर आई है। 

विज्ञापन





पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि वैक्सीन के मानव परीक्षण के पहले फेज की सफलता से टीम में उत्साह है। शनिवार को परीक्षण के क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। इसके बाद अब तय समय सीमा तक आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके अन्य स्वयंसेवकों पर भी अपनाई जाएगी। 27वें दिन ब्लड जांच कर रिपोर्ट के आधार पर 28वें दिन दूसरी खुराक दी जाएगी।

प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई में 25 सितंबर से शुरू परीक्षण के लिए अब तक 100 से ज्यादा स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, अन्य स्वयंसेवकों की स्क्रीनिंग का क्रम जारी है, उनकी संख्या भी डेढ़ सौ के पार पहुंच चुकी है। कोरोना को मात देने के लिए विश्व भर में इस वैक्सीन का मानव परीक्षण चल रहा है। चंडीगढ़ पीजीआई में मानव परीक्षण के लिए अब तक 500 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए पंजीकरण का क्रम अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें