फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलीजागरां में मकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शनिवार दोपहर मौलीजागरां स्थित एक मकान में आग लग गई। इससे कमरे में रखा कैटरिंग का सारा सामान जल गया। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके कर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मौलीजागरां के मकान नंबर 3009 निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह टेंट और कैटरिंग का काम करते हैं। उन्होंने मकान की पहली मंजिल पर टेंट का सामान रखा हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह और उनका परिवार घर के निचले हिस्से में बैठा था। इसी बीच अचानक पहली मंजिल से धुंध निकलने लगा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाते ही मनीमाजरा फायर स्टेशन से एक गाड़ी, मोटरसाइकिल और इंडस्ट्रियल एरिया से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कृष्ण कुमार ने बताया कि इस घटना में उनका करीब 5 से 6 लाख का टेंट का समान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें