फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ 18 मई से शुरू करेगा टेली कंसल्टेंट सर्विस, लिख लें ये पांच काम के नंबर

Sun, 17 May 2020 01:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन मरीजों को इलाज मुहैया करवाने के लिए 18 मई से टेली कंसल्टेंट सर्विस शुरू करने जा रहा है। इसके अंतर्गत पंजीकृत मरीजों को कॉल कर डॉक्टर उनकी बीमारी से संबंधित इलाज से जुड़ा परामर्श देंगे। पीजीआई प्रशासन के अनुसार कोरोना संक्रमण में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीजीआई समेत अन्य सभी अस्पतालों की ओपीडी काफी दिनों से बंद चल रही है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए ओपीडी की सेवा बहाल किए बिना उन मरीजों को टेली कंसल्टेंट के जरिए राहत देने का प्रयास किया गया है। सोमवार से शनिवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच सभी के तरह मरीजों के कॉल रिसीव कर उनका पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच मरीजों को पीजीआई के डॉक्टर कॉल कर उचित परामर्श देंगे। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पीजीआई प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे ऐसा मोबाइल नंबर ही दें, जिस पर व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध हो, ताकि परामर्श के दौरान रिपोर्ट देखने में परेशानी न हो।   


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़: तीसरे दिन भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला, कोरोना को हरा 12 और घर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


टेली कंसल्टेंट नंबर जारी 

  • न्यू ओपीडी 0172-2755991
  • एडवांस्ड आई सेंटर 0172-2755992    
  • एडवांस कार्डियक सेंटर 0172-2755993    
  • एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0172-2755994    
  • ओरल हेल्थ साइंस 0172-2755995
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें