फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई: सर्वर रूम में बैटरी फटी, अफरातफरी

Tue, 24 Dec 2013 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में एक हफ्ते में दूसरी बार शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आई है। सोमवार को करीब नौ बजे न्यू ओपीडी स्थित सर्वर रूम में बैटरी में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


ब्लास्ट के बाद कमरे में धुआं-धुआं हो गया और रजिस्ट्रेशन सिस्टम ठप हो गया। इससे मरीजों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो गई।

करीब एक घंटे तक मरीजों का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से ठप रहा। पीजीआई प्रशासन ने मरीजों को पूरा समय दिया। जब तक  सभी मरीजों के रजिस्ट्रेशन नहीं हुए तब तक कर्मचारी डटे रहे। उसके बाद डाक्टरों ने भी मरीजों को पूरा समय दिया।

न्यू ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर बने सीडैक के सर्वर रूम में रखी 26 में से एक बैट्ररी में ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही इलेक्ट्रिसिटी के डिपार्टमेंट के लोग पहुंचे और मरम्मत शुरू की।
विज्ञापन


एक घंटे बाद मरम्मत हो पाई। पीजीआई में शॉर्ट सर्किट की इस हफ्ते में यह दूसरी घटना है। इससे पहले निवेदिता हॉस्टल के बाहर भी शॉर्ट सर्किट की इसी हफ्ते घटना हुई थी। इसमें ब्लास्ट के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ था।
विज्ञापन


पीजीआई की प्रवक्ता मंजू वडवालकर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से करीब एक घंटे तक ओपीडी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावित रही। इसके बावजूद हमारी प्राथमिकता मरीज की सेवा रही।

जब तक सभी मरीजों की जांच नहीं हुई, तब सभी डॉक्टर और कर्मचारी ओपीडी में ही मौजूद रहे। सोमवार को कुल 6223 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें