चंडीगढ़। दिव्यांगजन आयुक्त चंडीगढ़ में सुनवाई से एक दिन पहले पीजीआई प्रशासन के आदेश के बाद जीएस संधू को हटाकर सतीश पाठक को दिव्यांग कर्मचारियों का रोस्टर बनाने का काम दिया गया है। इसके बाद दिव्यांग कर्मचारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
पीजीआई दिव्यांग कर्मचारी संघ के प्रधान सत्यवीर डागुर ने बताया कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। संधू ने भारत सरकार के आदेशों की अनदेखी की है। भारत सरकार के आदेशों में स्पष्ट लिखा है कि 70 साल की उम्र के बाद किसी भी सेवानिवृत कर्मचारी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्ति नहीं दी जा सकती। लेकिन जीएस संधू 72 साल की उम्र पार करने के बाद भी पीजीआई में कार्यरत हैं। संधू पर आरोप है कि संधू निदेशक और उप निदेशक के आदेशों के अनुसार भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों को लागू करने की बजाय रोड़ा डाल रहे हैं। इसकी शिकायत संघ ने स्टेट दिव्यांग जन आयुक्त को भी भेजी थी। जिस पर संघन लेते हुए आयुक्त ने पीजीआई प्रशासन को नोटिस भेज था।