फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल सस्ता पर पंजाब में साइड इफेक्ट

Thu, 02 Apr 2015 12:09 PM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के दामों में जहां बुधवार को कमी की गई, वहीं पंजाब में बसों में सफर करना महंगा हो गया। पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 1.21 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ जबकि पंजाब सरकार ने बसों के किराये में तीन पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन


कुछ समय पहले डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। इससे आर्थिक तंगी से जूझ रही पीआरटीसी की मुश्किलें बढ़ने लगी थीं। इसलिए पीआरटीसी ने सरकार को प्रपोजल तैयार करके भेजा था, जिसमें डीजल के बढ़े दाम के मुताबिक बसों के किराये में बढ़ोतरी की मांग की थी। इसके मद्देनजर सरकार ने बुधवार से बसों का किराया बढ़ा दिया।
--------------------
किराया बढ़ाएगा पीआरटीसी की आमदनी
पहले किराया 87 पैसे प्रति किलोमीटर था। अब यह 90 पैसे कर दिया गया है। पीआरटीसी के एक्सईएन डीके सूद के मुताबिक किराया बढ़ने से पीआरटीसी की आमदनी में रोजाना ढाई लाख रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी, जिससे कारपोरेशन की आर्थिक मुश्किलें कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है। कारपोरेशन की मौजूदा प्रतिदिन आय 80 से 81 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एचवीएसी : किराया 106.20 पैसे प्रति किमी

सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक एचवीएसी बसों का किराया आम बसों की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक होगा, जो 106.20 पैसे प्रति किलोमीटर होगा, जबकि इंटेगरल कोच बसों का किराया आम बसों की तुलना में 80 प्रतिशत से अधिक रहेगा। जो 162 पैसे प्रति किलोमीटर रहेगा।
------------------------------
धूरी उपचुनाव पर पड़ सकता है असर
किराया बढ़ने से भले ही पीआरटीसी की आमदनी बढ़ जाएगी, लेकिन सवारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि माना जा रहा है कि किराया बढ़ाने की घोषणा धूरी उपचुनाव नतीजों  को प्रभावित कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें