फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में टिड्डी दल का हमला जारी, पाक सीमा पर फेंसिंग पार कीटनाशक का हुआ छिड़काव

Tue, 18 Feb 2020 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
फेंसिंग पार टिड्डी दल पर कृषि विभाग ने किया छिड़काव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमा पर टिड्डी दल का प्रकोप जारी है। पाकिस्तान सीमा के पास स्थित गांव बारेकां के खेतों में टिड्डी दल के हमले की सूचना मिली। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। रात को ही कई स्थानों पर टिड्डियां मार गिराईं। 

विज्ञापन


सुबह होते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सहमति से कंटीली तार के पार जाकर भारतीय क्षेत्र में टिड्डी दल का सफाया किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीएसएफ जवान और कृषि विभाग की टीम मौजूद रही। पाक रेंजर्स भी भारत की इस कार्रवाई पर नजर रखे हुए थे।

जिला कृषि अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उन्हें गांव बारेकां के खेतों में टिड्डी दल आने की सूचना मिली। इस पर वे विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कई स्थानों पर बेरी और जंडी के पेड़ों पर टिड्डी दल ने अपना डेरा जमाया हुआ था। अधिकारी ने बताया कि यूपीएल कंपनी के पांच हाई स्पीड पंपों से पेड़ों पर स्प्रे किया गया। कंटीली तार के दूसरी ओर भी भारतीय क्षेत्र में टिड्डी दल दिखाई दे रहा था लेकिन रात के समय तार के पार जाने की अनुमति नहीं थी। 
विज्ञापन


सुबह करीब 7 बजे सभी अधिकारी फिर से दल बल के साथ सीमा पर पहुंच गए। बीएसएफ अधिकारियों के सहयोग से कंटीली तार के पास भारतीय क्षेत्र में पहुंच पेड़ों पर पूरी तरह से सप्रे कर टिड्डी दल को तबाह कर दिया गया। 

वहीं इस दवा के असर के चलते करीब 10 दिन तक पाकिस्तान की ओर से आने वाली टिड्डियां इन पेड़ों पर बैठते ही मर जाएंगी। इस टिड्डी मारो टीम में जिला कृषि अधिकारी के अलावा ब्लॉक कृषि अधिकारी भूपेंद्र सिंह, कृषि विकास अधिकारी अजय पाल बिश्नोई, सब इंस्पेक्टर दयाल चंद, एडीओ सुंदर लाल और अन्य अधिकारी शामिल थे। 

उन्होंने पांच स्प्रे पंपों से किसानों की मदद लेकर कीटनाशक का छिड़काव करवाया। अधिकारी ने सीमावर्ती अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे अपने खेतों पर नजर रखें और यदि टिड्डी दल दिखाई दे तो उसी समय विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते उनका सफाया किया जा सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें