फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक सरताज ने बिखेरी सूफियाना कलाम की खुशबू

Sun, 29 Dec 2013 05:39 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नामी पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने शनिवार को अपने सूफियाना कलाम, पंजाबी गीतों और टप्पों से ऐसा रंग जमाया कि लोग झूम उठे।
विज्ञापन


शिवालिक स्कूल का पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। मौका था फेज दो आरडब्ल्यूए प्रधान मनीष बंसल द्वारा आयोजित महफिले-सरताज का। मोहाली में पहली बार सजी सरताज की यह महफिल लड़कियों की भलाई को समर्पित थी।

सरताज के माता-पिता समागम के मुख्य मेहमान थे। एसएसपी चंडीगढ़ डॉ. सुखचैन सिंह गिल खासतौर पर पहुंचे। जिन्होंने सरताज के साथ मिलकर उन 22 पेरेंट्स को सम्मानित किया, जिनकी सिर्फ बेटियां हैं।
विज्ञापन


साथ ही सरताज की नई अलबम सरदार जी भी रिलीज की। सरताज ने साहिबजादों की शहादत को समर्पित नई अलबम का गीत एक दिन मैंनू बंदा मिलेया, कहंदा सरदार जी.. सुनाया।

इसके साथ ही उन्होंने दिल पहलां जेया नहीं रेहा.., अम्मी.., चीरे वालेया.., गल्ल तजुर्बे वाली है.., मेरी हीरिए फकीरिए.., जित्त दे निशान.., जे कोई गल्ल.. पाणी.., यार पंजाबी.., कुड़ियों रोया न करो.., दर्द गरीबां दा.. समेत कई गीत सुनाए।
विज्ञापन


वहीं, अपने टप्पों से भी खूब रंग जमाया। सरताज के गीतों पर पूरा हॉल तालियों से गूंजता रहा। हर तरफ से फरमाइसों की झड़ी लगती रही। सरताज ने भी फैन्स को निराश नहीं किया, उनकी फरमाइशें भी पूरी कीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें