फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Final: कुरुक्षेत्र में लोगों पर चढ़ा वर्ल्डकप का खुमार, कहीं ऑफर तो कहीं बड़ी स्क्रीन पर देख रहे मैच

Sun, 19 Nov 2023 07:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

वर्ल्डकप का खुमार इस कदर छाया है कि हेयर ड्रेसर से लेकर पिज्जा, बर्गर व खाने-पीने की दुकानों पर ऑफर की भरमार है। कई जगहों पर मैच देखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां तक कि शहर के कई होटलों में भी विशेष व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में मैच देखते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्डकप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले का खुमार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पर भी चढ़ा है। सुबह से ही लोग मैच देखने की तैयारी में जुटे गए थे। कोई अपने घर पर तो कोई अन्य जगह मैच देखने पहुंचा। खेल प्रेमियों के साथ-साथ एनआईटी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। एनआईटी में छात्र-छात्राओं के लिए प्रशासन ने विशेष स्क्रीन ऑपन एयर थियेटर में लगाई। 

विज्ञापन


वहीं शहर के बाजारों और घरों में लोग टीवी पर मैच देखने में मशगूल हैं। वर्ल्डकप का खुमार इस कदर छाया है कि हेयर ड्रेसर से लेकर पिज्जा, बर्गर व खाने-पीने की दुकानों पर ऑफर की भरमार है। कई जगहों पर मैच देखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां तक कि शहर के कई होटलों में भी विशेष व्यवस्था की गई। 

होटल संचालक धीरज कुमार, सुखबीर सिंह व निखिल का कहना है कि इस मैच को लेकर पिछले कई दिनों से ही उत्साह बना है। खेल प्रेमियों को सुविधा प्रदान करने के लिए उन्होंने होटलों में विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पिज्जा की दुकान चलाने वाले संचित का कहना है कि उन्होंने विशेष स्क्रीन लगाई है और ऑफर भी दिया है। मैच देखने के साथ-साथ खाने पर विशेष छूट हर घंटे पर दी गई। वहीं एनआईटी के विद्यार्थियों ने कहा कि संस्थान प्रबंधन ने उनके लिए खास व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें