कुरुक्षेत्र में मैच देखते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ल्डकप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले का खुमार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पर भी चढ़ा है। सुबह से ही लोग मैच देखने की तैयारी में जुटे गए थे। कोई अपने घर पर तो कोई अन्य जगह मैच देखने पहुंचा। खेल प्रेमियों के साथ-साथ एनआईटी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। एनआईटी में छात्र-छात्राओं के लिए प्रशासन ने विशेष स्क्रीन ऑपन एयर थियेटर में लगाई।
वहीं शहर के बाजारों और घरों में लोग टीवी पर मैच देखने में मशगूल हैं। वर्ल्डकप का खुमार इस कदर छाया है कि हेयर ड्रेसर से लेकर पिज्जा, बर्गर व खाने-पीने की दुकानों पर ऑफर की भरमार है। कई जगहों पर मैच देखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां तक कि शहर के कई होटलों में भी विशेष व्यवस्था की गई।
होटल संचालक धीरज कुमार, सुखबीर सिंह व निखिल का कहना है कि इस मैच को लेकर पिछले कई दिनों से ही उत्साह बना है। खेल प्रेमियों को सुविधा प्रदान करने के लिए उन्होंने होटलों में विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पिज्जा की दुकान चलाने वाले संचित का कहना है कि उन्होंने विशेष स्क्रीन लगाई है और ऑफर भी दिया है। मैच देखने के साथ-साथ खाने पर विशेष छूट हर घंटे पर दी गई। वहीं एनआईटी के विद्यार्थियों ने कहा कि संस्थान प्रबंधन ने उनके लिए खास व्यवस्था की।