आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग दिवाली पर पटाखे नहीं चलाते हैं। यह पिछले कई सालों से हो रहा है। यहां के लोग पटाखों की जगह पौधा रोपण कर दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। यह गांव पंजाब के बठिंडा जिले में पड़ते हैं। दरअसल, तेल डिपो व रिफाइनरी होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से आधा दर्जन के करीब गांवों के निवासी इस बार भी पटाखों के साथ दीपावली नहीं मना पाएंगे।
ग्रामीण पटाखे चलाने के बजाए पौधे लगाकर दीपावली मनाएंगे। जिला प्रशासन ने तेल डिपो के साथ लगते गांव फूस मंडी, भागू और रिफाइनरी के साथ लगते गांव कणकवाल, फुल्लोमिटठी, पकका कलां, बाघा के लोगों को दीपावली पर सुरक्षा के लिहाज से पटाखे चलाने के लिए रोका गया है।