फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: लॉकडाउन के बाद पहली बार खुला रेलवे स्टेशन, टिकट बुकिंग काउंटर पर उमड़े लोग

Sat, 23 May 2020 11:42 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
कांउटर पर टिकट के लिए उमड़े लोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
लॉकडाउन लगने के दो महीने बाद शनिवार सुबह अमृतसर रेलवे स्टेशन की एक टिकट खिड़की खोल दी गई। टिकट बुक कराने पहुंचे लोगों की संख्या बहुत कम थी लेकिन जितने भी लोग पहुंचे, उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन किया। मास्क लगा कर पहुंचे इन लोगों ने टिकट खिड़कियों के बाहर निर्धारित सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन किया।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने टिकट खरीदने के लिए आए सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। टिकट खिड़कियों के बाहर लाल रंग के निशान लगाकर लोगों को उस पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा गया। बुकिंग खिड़कियों के आसपास आरपीएफ के जवान तैनात थे।

टिकट बुक करवा कर आए परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने जनशताब्दी गाड़ी की एक टिकट यमुनानगर के लिए बुक करवाई है। उनकी सास लॉकडाउन के कारण उनके घर में फंस गई थी। एक जून से गाड़ियां शुरू हो रही हैं, तो सास ने घर जाने के लिए पहली गाड़ी में टिकट बुक करवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


संदीप सिंह ने बताया कि उसने सिलीगुड़ी के लिए टिकट बुक करवाया है। वह सिलीगुड़ी में नौकरी करता है। एक महीने की छुट्टी पर आया था, लेकिन तीन महीने तक यहीं फंसा रहा। उसे खुशी है कि वह जून में अपनी नौकरी ज्वॉइन कर सकेगा। केंद्र सरकार ने एक जून से देश के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन से 200 गाड़ियां चलाने का फैसला किया है। सभी ट्रेनों में एसी के साथ-साथ जनरल कोच भी होंगे। हालांकि जनरल कोच में यात्रा करने वाले को सेकंड एसी का किराया देना होगा।
विज्ञापन

अभी एक ही काउंटर खोलने के आदेश

अमृतसर रेलवे स्टेशन मास्टर अक्षय कुमार पठानिया ने बताया कि रेलवे मुख्यालय ने अभी टिकट की बुकिंग के लिए एक काउंटर खोलने के आदेश दिए हैं। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो इसके लिए काउंटर के बाहर लाल रंग की मार्किंग की गई है। आम दिनों में बुकिंग के लिए चार काउंटर खोले जाते हैं। कोरोना के कारण अभी एक काउंटर खोलने की इजाजत मिली है। अमृतसर-सेंट्रल मुंबई, अमृतसर-नई जलपाईगुड़ी, अमृतसर-हावड़ा और एक शहीद एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलेंगी।

ये हैं टिकट बुकिंग के लिए निर्धारित नियम
रेलवे ने 12 मई से राजधानी रूट पर चल रहीं 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए बदलावों के बाद अब वैसे यात्री भी सफर कर सकेंगे जिनका आरक्षण आरएसी में है। नए नियमों के अनुसार अब इन ट्रेनों में 30 दिन पहले टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन कराई जा सकेगी, इसके अलावा स्टेशनों पर भी रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट ले सकते हैं। पहले 7 दिन का समय तय किया गया था। 12 मई से चल रहीं इन सभी ट्रेनों में सिर्फ एसी बोगी हैं। वहीं, 2 घंटे पहले होने वाला करंट बुकिंग का विकल्प अब इन ट्रेनों में भी होगा।

फिलहाल ये नियम 24 मई से लागू होंगे और 31 मई से चलने वाली ट्रेनों पर ही लागू होगा। हालांकि, इन ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की सुविधा नहीं होगी। इन ट्रेनों में लागू निर्देशों के अनुसार आरएसी या वेटिंग लिस्ट के टिकट जारी किए जाएंगे। हालांकि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रेन के रवाना होने के समय से 4 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार करना होगा और रवानगी से 2 घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार होगा। इन दोनों के बीच करंट बुकिंग की इजाजत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें