फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः मोबाइल ऐप से कैंटीन का सामान खरीद सकेंगे सैन्य कर्मी और पूर्व सैनिक, मिलेगा पैक्ड सामान

Sat, 23 May 2020 10:37 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना महामारी के इस दौर में वेस्टर्न कमांड के अधीनस्थ सेना ने कई यूनिट रन कैंटीन खोलने के आदेश दिए हैं। मगर इनमें एकदम से उमड़ रही भीड़ स्थानीय सैन्य प्रशासन के लिए सिरदर्द बन रही है। इसे नियंत्रित करने के इरादे से वेस्टर्न कमांड के अधीनस्थ खडगा कोर ने यूनिट रन कैंटीनों के लिए एक खास मोबाइल एप तैयार किया है।
विज्ञापन


इस एप को सेना के आईटी विशेषज्ञों की मदद से तैयार किया गया है। सैन्य अफसरों को उम्मीद है कि इस एप के प्रचलन के बाद कोविड-19 संक्रमण के समय में कैंटीनों में उमड़ने वाली भीड़ काफी हद तक कम होगी। साथ ही सैन्य कर्मियों व पूर्व सैनिकों को सामान खरीदने के लिए इंतजार और जद्दोजहद भी नहीं करनी पड़ेगी।

केयूआरसी-1 और केयूआरसी- 2 नाम से तैैयार यह यह मोबाइल एप सर्विस सैन्य कर्मियों और रिटायर्ड हो चुके पूर्व सैनिकों के लिए अलग- अलग है। स्मार्ट फोन पर इस एप को डाउनलोड कर इसके जरिये सैन्य कर्मी और पूर्व सैनिक कैंटीन से सामान खरीदने के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। एप से बुक सामान कैंटीन से अगले दिन बिल के साथ पैक्ड मिलेेेगा।
विज्ञापन

सामान लेने कितने बजे आना है, मोबाइल पर आएगा मैसेज

सैन्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों को इस मोबाइल एप पर पहले अपना नाम संपर्क विवरण दर्ज करवाना होगा। उसके बाद एप में विभिन्न श्रेणियों के तहत दी गई वस्तुओं की मात्रा (जितनी वे खरीदना चाहते हैं) भरनी होगी। शाम 4 बजे तक प्राप्त की गई सभी मांगों को अगले दिन डिलीवरी के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

सामान डिलीवरी का समय ऑर्डर देने वालों को उनके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। ताकि उतने ही समय पर वे कैंटीन में ऑर्डर सामान की पैकिंग लेने पहुंचे। सामान प्राप्ति के समय मौके पर ही बिल अदा करना होगा। किसी को परेशानी न हो अथवा अधिक जानकारी के लिए एक हेल्प डेस्क भी तैयार किया गया है।

सामान ढूंढने में दिक्कत न हो, बनाए गए हैं ग्रुप
मोबाइल एप के दौरान समान ढूंढने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए आइटम्स के विभिन्न ग्रुप तैयार किए गए हैं। इन ग्रुप में अति आवश्यक वस्तुएं, हाउस होल्ड वस्तुएं, जर्नल यूज आइटम, फूड एंड मेडिसन, टॉयलेट यूज आइटम्स, क्विक एसेंशियल आइटम्स इत्यादि ग्रुप तैयार किए गए हैं। जिस कैटेगरी का सामान खरीदना है, उस ग्रुप को क्लिक कर समान का ऑर्डर बुक किया जाएगा। संबंधित वस्तु का कोड व दाम कितना है, इसकी जानकारी भी सामने फ्लैश होती रहेगी।
विज्ञापन

सैन्य कमांडर ने देखी खडगा कोर की ताकत

वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने खडगा कोर का दौरा किया। उन्होंने यहां कोर के आला अफसरों के साथ बैठक की और यहां सैन्य ताकत का जायजा भी लिया। आर्मी कमांडर में यहां बने क्वॉरटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अफसरों से यह जानकारी हासिल की कि विभिन्न अभियानों के मद्देनजर उनकी सैन्य क्षमता और ताकत कितनी तैयार है। कोर के जीओसी ने आर्मी कमांडर को अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें