साहिबआना गांव में एक फैक्ट्री में काम करने वाला राम प्रसाद बुधवार की देर शाम को काम पर से लौट रहा था। जब वह कूमकलां के पास पहुंचा तो तूफान आने पर बचने के लिए पास ही में स्थित एक दीवार का सहारा लेकर खड़ा हो गया। लेकिन दीवार तूफान को नहीं झेल सकी उस पर ही गिर गई।
जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार की रात ही एक बच्ची की भी मौत हो गई थी।
महिला की मौत, तीन घायल
मोगा में आंधी की वजह से सड़क पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसके चलते ट्राली में बैठी एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच कर रहे थाना बाघापुराना के हवलदार किशन गोपाल ने बताया कि गांव लंगेआणा नवां के किसान हरदेव सिंह के खेत में धान की रोपाई के लिए कुछ महिलाएं उसके खेत गई थी।
इस दौरान शाम को जब वह ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लौट रही थीं तो तेज आंधी के कारण ट्रैक्टर ट्राली बीच सड़क में ही पलट गई। जिस दौरान ट्राली में बैठी महिला कुलविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साथी तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं।
इसके बाद पुलिस ने कुलविंदर कौर के पति कुलवंत सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल हुई महिलाओं को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।