फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में तूफान से चार लोगों की मौत, अकेले लुधियाना में तीन ने गंवाई जान, कई घायल

Fri, 14 Jun 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में आंधी से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी के बीच पंजाब में तूफान और बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। लेकिन कई जगहों पर यह तूफान जानलेवा भी साबित हुआ। अकेले लुधियाना में ही तीन लोगों की तूफान से जान चली गई।

विज्ञापन


बुधवार को घायल हुए दो और लोगों की मौत हो गई। साहिबआना गांव में तूफान से बचने के लिए दीवार का सहारा लेकर खड़े राम प्रसाद पर दीवार गिर गई, जहां उसकी मौत हो गई। 

वहीं भोला कालोनी इलाके में मंदिर के पास खड़े हरमीत कुमार (25) देर रात को दीवार के नीचे दबने से घायल मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है और शव वहां पर फेंका गया। उसके बाद ऊपर दीवार गिर गई। परिजनों का विरोध देखते हुए पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के बाद बनती कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

साहिबआना गांव में एक फैक्ट्री में काम करने वाला राम प्रसाद बुधवार की देर शाम को काम पर से लौट रहा था। जब वह कूमकलां के पास पहुंचा तो तूफान आने पर बचने के लिए पास ही में स्थित एक दीवार का सहारा लेकर खड़ा हो गया। लेकिन दीवार तूफान को नहीं झेल सकी उस पर ही गिर गई।

जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार की रात ही एक बच्ची की भी मौत हो गई थी। 

महिला की मौत, तीन घायल
मोगा में आंधी की वजह से सड़क पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसके चलते ट्राली में बैठी एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच कर रहे थाना बाघापुराना के हवलदार किशन गोपाल ने बताया कि गांव लंगेआणा नवां के किसान हरदेव सिंह के खेत में धान की रोपाई के लिए कुछ महिलाएं उसके खेत गई थी। 

इस दौरान शाम को जब वह ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लौट रही थीं तो तेज आंधी के कारण ट्रैक्टर ट्राली बीच सड़क में ही पलट गई। जिस दौरान ट्राली में बैठी महिला कुलविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साथी तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

इसके बाद पुलिस ने कुलविंदर कौर के पति कुलवंत सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल हुई महिलाओं को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें