फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur News: रजत पदक विजेता हरमिलन बैंस का भव्य स्वागत, मंत्री जिंपा बोले- पंजाब का नाम रोशन किया

Fri, 13 Oct 2023 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर की बेटी हरमिलन बैंस ने पूरे देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ पंजाब, होशियारपुर, माहिलपुर व साथ ही साथ बैंस परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पंजाब के 33 रियल हीरो (खिलाड़ियों) ने एशियन गेम्स में कुल 19 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
हरमिलन बैंस को सम्मानित करते मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं की 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वालीं माहिलपुर की हरमिलन बैंस का लोगों ने भव्य स्वागत किया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने हरमिलन के सम्मान में लाजवंती स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया। मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एसएसपी सरताज सिंह चाहल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने हरमिलन बैंस को सम्मानित किया।

विज्ञापन


मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर की बेटी हरमिलन बैंस ने पूरे देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ पंजाब, होशियारपुर, माहिलपुर व साथ ही साथ बैंस परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पंजाब के 33 रियल हीरो (खिलाड़ियों) ने एशियन गेम्स के 72 वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए आठ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ कुल 19 पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए 48 खिलाड़ियों को 8-8 लाख रुपये तैयारी करने को दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि हरमिलन की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। हरमिलन बैंस जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। 

पंजाब में खिलाड़ियों के लिए बहुत संभावनाएं: हरमिलन

हरमिलन बैंस ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों खासकर होशियारपुर में बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं और उन्हें उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में और ज्यादा मेडल लाकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में काफी सार्थक कदम उठाए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर ठान लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें