फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अब रात में जगमगाती लाइटों के बीच दौड़ती टूरिस्ट बस पर कीजिए पार्टी, ऐसे कराएं बुकिंग

Wed, 29 May 2019 11:52 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हॉप ऑन हॉप ऑफ बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अब रात आठ बजे तक आप चलती हुई टूरिस्ट बस में जगमगाती लाइटों के बीच अपनी या अपने सगे-संबंधियों की बर्थडे पार्टी मनाने के अलावा गेट टुगेदर पार्टी कर सकते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन गर्मी के मौसम में यह खास ऑफर लेकर आया है। ‘होप ऑन होप ऑफ’ टूरिस्ट बस में यह सुविधा उपलब्ध है। खास बात यह है कि टूरिस्ट बस में पार्टी के समय म्यूजिक का भी इंतजाम रहेगा। सेक्टर-17 स्थित सिटको ऑफिस के साथ सिटको के किसी भी आउटलेट से बुकिंग की पूरी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) अपनी आय बढ़ाने के साथ ही शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए होप ऑन होप ऑफ टूरिस्ट बस पर अब रात के समय जन्मदिन मनाने के साथ गेट टू गेदर पार्टी करने की सुविधा प्रदान की है। टूरिस्ट बस देर रात आठ बजे तक यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अभी तक यह बस शाम छह बजे तक ही चल रही थी। गर्मी के मौसम को देखते हुए रात में इसका समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है।  

 

रात में पार्टी करने का होगा सुखद अनुभव

सिटको का कहना है कि रात के समय चलती बस में पार्टी करना बेहद सुखद और यादगार अनुभव होगा। खासकर बच्चों के लिए। पार्टी के लिए प्रशासन की ओर से वेज फूड के लिए 550 और नॉन वेज फूड के लिए 600 रुपये प्रत्येक व्यक्ति चार्ज किए जाएंगे।

टूरिस्ट बस सेक्टर-17 स्थित शिवालिक होटल से चलकर सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन, सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी और सुखना लेक से गुजरती है। इसके अलावा बस से बोगनविला गार्डन और फुल डे टूर में गांधी भवन पंजाब यूनिवर्सिटी और कैपिटल कांप्लेक्स का आउटर व्यू भी शामिल होता है।

बस के एक घंटे के टूर से लेकर फुल डे टूर का किराया अलग-अलग है। सिटको के चीफ जनरल मैनेजर आरके पोपली ने बताया कि लोग बुकिंग कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

अब यह रहेगा शेड्यूल

सुबह 9 से 9.45 बजे तक
10.30 से 11.15 तक
शाम 6 से 6.45 बजे तक
रात 7.15 से 8 बजे तक

अब सुखना में रात को क्रूज पर भी कर सकते हैं पार्टी
होप ऑन होप ऑफ टूरिस्ट बस के अलावा सुखना लेक में अब रात 8.30 बजे तक क्रूज में जन्मदिन की पार्टी कर सकते हैं। हालांकि यहां पर सुखना रेगुलेटरी को लेकर कई तरह की पाबंदियां भी हैं। इसके तहत आप रात के समय 10 से 12 लोगों के साथ ही क्रूज पर पार्टी कर सकते हैं। इसके लिए सिटको के द्वारा अलग अलग रेट निर्धारित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें