निरंतर बढ़ते अपराध इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कदम उठा रही है, वे पूर्ण रूप से नाकाम हैं। महिलाओं को जिंदा जला देना समाज में उनकी दुर्दशा को दर्शाता है। आखिरकार हमारी सरकार कब ऐसे हत्यारों को तुरंत सजा देकर समाज में यह संदेश दे पाएगी कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह के अपराधों में लिप्त होता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पार्षद गुरबख्श रावत के अलावा ओमलता, ज्योति हंस, रीमा, इंदु अग्रवाल, आरती, चंचल, मेघा कल्याण, मोनिका खरबंदा, बानो के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हैदराबाद की घटना से आक्रोश
हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद देशभर में आक्रोश है। सिटी ब्यूटीफुल में इस घटना के बाद काफी गुस्सा है। हल्लोमाजरा में लोगों ने हाथ में मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की ताकि आगे बेटियों की तरफ गंदी नजर से देख न सके। उसके बाद गिल्को चौक पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ठाकुर कृपानंद, संतोष सिंह, रामबाबू, प्रभास, अखिलेश आदि मौजूद रहे। वहीं, वार्ड 13 में कैंडल मार्च निकालकर महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गई।