फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल से अधिक उम्र के लोग लगवा सकेंगे को-वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोविशिल्ड के साथ अब 18 साल से ऊपर के लाभार्थियों को को-वैक्सीन भी लगाई जाएगी। केंद्र सरकार ने यह निर्णय संक्रमण की बढ़ती दर को ध्यान में रखते लिया है ताकि लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार टीके का चुनाव कर जल्द से जल्द लगवा लें। स्वास्थ्य विभाग को को-वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है। लाभार्थी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर को-वैक्सीन की खुराक लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि कोविन पोर्टल पर अब को-वैक्सीन का कॉलम उपलब्ध हो गया है इसलिए जो भी लाभार्थी अब तक टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं वह अपनी सुविधा के अनुसार कोविशिल्ड या को-वैक्सीन की खुराक लगवा सकते हैं। को-वैक्सीन की पहली खुराक लगने के बाद लाभार्थी को 28वें दिन उसकी दूसरी खुराक लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की दर में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका असर चंडीगढ़ में भी नजर आ रहा है। संक्रमण दर चंद दिनों में 2 से बढ़कर 6 प्रतिशत के पास पहुंच चुकी है इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि चिह्नित आबादी को जल्द से जल्द टीका लगाकर सुरक्षित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें