हरियाणा सरकार की जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही बुढ़ापा, विधवा, विकलांग, लाडली, एफएसी पेंशन योजना के तहत नवंबर की पेंशन का वितरण दो दिसंबर से होगा और यह 19 दिसंबर तक चलेगा।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में पेंशन वितरण का कार्य किया जाएगा।