फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस फेस्ट में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग

Sun, 02 Oct 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 में भाग लेने आए विदेशी प्रतिनिधियों ने शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर विदेशी प्रतिनिधियों के साथ सेक्टर-7 के रामलीला ग्रुप ‘नवयुग’ के कलाकारों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के का रूप धर अभियान में हिस्सा लिया। हाथ में गदा धारण करने वाले हनुमान और धनुष धारण करने वाले राम ने झाडू को उठाकर सफाई की। ऐसा पहली बार हुआ है जब कलाकारों ने ड्रेस में सजकर सफाई अभियान में भाग लिया हो। इस सफाई अभियान में इन कलाकारों के अलावा विदेशी प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तानी डेलीगेशन के रूबरू हुई देव समाज की छात्राएं : 
सफाई अभियान के बाद सेक्टर-36  के देव समाज कॉलेज की छात्राएं पीपल्ज कंवेंशन सेंटर में पाकिस्तानी डेलीगेशन से रूबरू हुई जहां पर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की सदस्यों के साथ अपने विचार साझा किए।  कार्यक्रम के दौरान जब डॉक्टर गुरदेव कौर ने प्रसिद्ध उर्दू शायर साहिर लुधियानवी की यह नज्म ‘यंग तो खुद ही एक मसला है, यंग क्या मसलों का हल देगी’ पढ़ी तो वहां मौजूद सभी महिलाएं भावुक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें