फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू-चंडीगढ़ में लगेगा आठ घंटे का पॉवर कट

Fri, 15 Nov 2013 07:40 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू-चंडीगढ़ एवं इससे सटे गांवों में रहने वाले लोगों को शनिवार पूरे दिन बिजली कट का सामना करना पडे़गा। यह स्थिति पैदा हुई है मुल्लांपुर स्थित 11 केवी के फीडर में आई खराबी के चलते।
विज्ञापन


जिसकी आज मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-60 में स्थापित 11केवी के फीडर की भी इसी दौरान मरम्मत की जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से पॉवर काम हर शनिवार को विभिन्न इलाकों की लाइट बंद कर ग्रिडों में आ रही खामियों को दूर कर रहा है।

इसी कड़ी के तहत इस बार न्यू-चंडीगढ़ एवं सेक्टर-60 स्थित 11 केवी ग्रिडों को मरम्मत के लिए चुना गया। मरम्मत के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जो कि दोनों इलाकों में एक साथ काम शुरू करेगी।
विज्ञापन


इस दौरान शहर के प्राइम फेजों में शामिल फेज-4, मुल्लांपुर, पड़ोल, फिरोजपुर एवं इसके साथ लगते गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

ग्रिड की मरम्मत की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद बिजली बहाल होगी। जानकारों की मानें तो कट के चलते कुछ इलाकों में दोपहर की पानी सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


इस दौरान विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा गांव की निगरानी की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक यह सारी प्रक्रिया आने समय के ध्यान में रखकर की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें