फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की खुदकुशी के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस

Thu, 03 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन न मिलने पर दिल्ली में एक पूर्व सैनिक द्वारा खुदकुशी करने के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ कांग्रेस के अघ्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा है कि इस घटना के बाद भाजपा सरकार का जन विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है।
विज्ञापन


बंसल व छाबड़ा ने यहां जारी एक बयान में सरकार द्वारा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने की भी आलोचना करते हुए इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया है। बंसल ने कहा है कि कुछ दिन पहले जब राहुल गांधी ने सरकार को वन रैंक व वन पेंशन को लागू करने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी तो सरकार के प्रवक्ताओं ने इसका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि यदि समय पर भी राहुल गांधी की चिट्ठी पर सरकार ने कदम उठा लिया होता तो सैनिक को खुदकुशी करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें