फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्रेन शुरू करने की तकलीफ है बादल परिवार को'

Tue, 22 Apr 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद एवं पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के लिए चलाई गईं रेल गाड़ियों की सबसे ज्यादा तकलीफ सबसे ज्यादा बादल परिवार को हुई है। क्योंकि इन ट्रेनों से बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट कंपनी को घाटा हुआ है। लोग उनकी महंगी बसों में सफर करने की जगह ट्रेनों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बंसल ने यह आरोप सोमवार को यहां श्री आंनदपुर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी के हक में प्रचार के दौरान लगाया। वह सेक्टर-48सी, सेक्टर-66 और जगतपुरा कालोनी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सात साल में बादल सरकार ने पंजाब के लोगों को लूटने और मारपीट करने के अलावा और कोई काम नहीं किया है। पूरे पंजाब में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वह केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा भेजे गए फंडों से पूरे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वोटरों से अंबिका सोनी को भारी मतों से जिताने की अपील की। ताकि हलका ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का विकास और हो सके।

इस मौके पर विधायक बलबीर सिद्धू, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान रजिंदर राणा, कुलजीत औलख, रिश्भ जैन, हरकेश शर्मा, अमरीक सोमल, पीएस विरदी, निर्मल सिंह सभरवाल, दविंदर विर्क, जोगिंदर सिंह जोगी, एसके महिन्दरू, सुरजीत सिंह और तारा सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें